प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Spread the love

चमोली।प्रभारी जिलाधिकारी हंसा दत्त पांडेय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण निदेशालय, देहरादून से जिला अस्पताल चमोली को उपलब्ध कराई गई है एंबुलेंसों को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग तथा दूसरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र थराली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये दोनों एंबुलेंस एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। दो और एंबुलेंस मिलने के बाद अब जिले में 16 एंबुलेंस हो गई है जिसमें से एक कार्डिक एंबुलेंस भी शामिल है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा इन नई चिकित्सा एंबुलेंस में जीवन रक्षक की सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है और एंबुलेंस से पर्वतीय क्षेत्रों में आम जनमानस को उपचार कराने में सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जीएस राणा, एसीएमओ डा0 एमएस खाती सहित जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कार्मिक मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles