मुख्यमंत्री ने 11 पार्टी नेताओं को नवाजा
देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 11 पार्टी नेताओं को दायित्व से नवाजा। दायित्वों में पूरा तालमेल बनाने की कोशिश की गई है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष व विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड बनाया गया है।
संजय सहगल को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद। राजपाल सिंह रावत उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद
गोविन्द पिल्खवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड,जगवीर सिंह भण्डारी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड
शतरूण बंसल को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद,संजय नेगी को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग
सुरेन्द्र मोघा,को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त ले.ज. (से.नि.) जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।

