ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन
विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने आज मीडिया को एक वीडियो जारी कर 8 दिसंबर के किसान संगठनों के भारत बंद का सक्रिय समर्थन करने की घोषणा की। अरविंद शर्मा ने विकास नगर व्यापार मंडल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से भी मांग की कि किसानों के हित में वह भी किसानों के इस भारत बंद का समर्थन करें और बाजार को स्वयं ही बंद करा दें क्योंकि इस कृषि बिल से सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव छोटे-बड़े कृषि संबंधित व्यापारी पर पड़ेगा और व्यापारी पर किसानों के बिल का दुष्प्रभाव पड़ने के कारण पूरा का पूरा हर प्रकार का व्यापार बर्बाद हो जाएगा अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी।
मानव अधिकार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है और कृषि बिल नाम के तीन काले कानून उन्होंने बिना किसानों की इच्छा के उन पर थोप दिए हैं और केंद्र सरकार पूरी तरह से किसानों के मानव अधिकारों का हनन कर रही है उल्लंघन कर रही है।
ऐसी तानाशाह सरकार के विरुद्ध किसानों ने 8 दिसंबर के भारत बंद का आह्वान किया है तो ह्यूमन राइट्स एंड आईटीआई एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस बंद में हमारा संगठन सक्रिय भागीदारी करेगा।यदि कोई किसान यूनियन या किसानों से संबंधित संगठन बाजार बंद कराने के लिए सामने आता है तो ह्यूमन राइट्स अंडर आरटीआई एसोसिएशन से संबंधित सभी कार्यकर्ता उनके साथ इस बंद को कराने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे यदि कोई किसान संगठन सामने नहीं आता तो हमारा नैतिक समर्थन किसानों को पहले भी मिलता रहा है और 8 तारीख को भी मिलेगा और आगे भी मिलता रहेगा।

