राहुल प्रियंका गांधी सेना ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन काटा केक

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन काटा केक
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन स्थानीय प्रदेश कैंप कार्यालय पर केक काटकर मनाया।

इस अवसर पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि सोनिया जी त्याग की मूर्ति है जिन्होंने अपने प्रेम के लिए अपना देश छोड़कर भारत को आत्मसात कर किया। उनकी आंखों के सामने ही उनकी सास की और उनकी पति की हत्या हुई, लेकिन सोनिया गांधी जी ने अपने कर्तव्यों को पूरी तरह निभाया।
प्रदेश सचिव अनीता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलने के बावजूद स्वयं प्रधानमंत्री न बनने का निर्णय लेना त्याग का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव सोनिया जीना सारिका, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव, शहर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, विधानसभा सोशल मीडिया अध्यक्ष शाहनवाज मिर्जा, ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विधानसभा सचिव सीमा देवी, पूजा सिंह, मिस्टी, हैरिस, विधानसभा उपाध्यक्ष बबिता चौहान, बंटी, मोनिका, लक्ष्य कश्यप आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles