भवाली नगर में तीन दुकान जलकर खाक

भवाली नगर में तीन दुकान जलकर खाक
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल*

नैनीताल, । नैनीताल से 11 किलोमीटर दूर मुख्य निकटवर्ती भवाली नगर में तड़के तीन दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नगर के रामगढ़ रोड तिराहे पर सुबह लगभग चार बजे हुए इस अग्निकांड में अग्निशमन बल के कर्मियों ने जब तक काबू पाया, तब तक तीनों दुकानें खाक हो चुकी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ तिराहे पर सुबह 4 बजे मनोज गौतम, दानिश और चन्दू की टिनशेड में बनी दुकानों में आग धधक उठी। इनमें से दो दुकानें मीट की और एक मोची की थी। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी, जिन्होंने आग पर काबू पाया। अग्निकांड से तीनो दुकानों में हजारों रुपए की सामग्री का नुकसान हुआ है। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग अग्निकांड की वजह का पता लगा रही हैं।

देवभूमि खबर

Related articles