जनपद चमोली पुलिस ने गांवों में लोगों को किया जागरूक

Spread the love

चमोली।जनपद पुलिस ने पपड़ियाणा, ग्राम-बड़ा गाँव, लामबगड़ गोविंदघाट,ग्राम- बंगथल, ग्राम-ग्वालदम आदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने संबंधी नियमों की जानकारी दी ।

पुलिस ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ,कन्या भ्रूण हत्या, सोशल मीडिया फ्रॉड,एटीएम फ्रॉड,साईबर अपराध,ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव,नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने ,घरेलू हिंसा,यातायात नियमों का पालन,महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया । पुलिस ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क वितरित किये गए।

पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया व मास्क पहने गये।

जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को निरन्तर एक-2 गांव में ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का जनहित में आयोजन जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles