जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आएगा: मुख्यमंत्री

जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आएगा: मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती के अवसर पर आयोजित युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आ जायेगा। इसके लिए बजट का प्राविधान हो चुका है। ।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं के साथ जो संवाद हुआ, इसमें बहुत अच्छे सुझाव मिले। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि युवाओं द्वारा जो भी सुझाव दिये गये हैं उनका संग्रह किया जाए। ये विचार सरकार के लिए नीतिगत निर्णय लेने में सहयोगी हो सकते हैं

देवभूमि खबर

Related articles