तल्लीताल व्यापार मंडल महामंत्री के भाई पर हुआ जानलेवा हमला,अध्यक्ष ने जताया विरोध
ललित जोशी,नैनीताल
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल तल्लीताल में देर रात दो पक्षों में मारपीटहो गई। जिसमें तल्लीताल के व्यापार मंडल महामंत्री का भाई सुखदीप आनन्द पर जानलेवा हमला कर दिया था। यहाँ तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष से मुलाकात कर मुकदमा दर्ज कराने की पहल की । व्यापारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है ।
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में देर रात मामूली कहासुनी के बाद कुछ टैक्सी चालकों ने एक व्यापारी को बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया । जानकारी के अनुसार सुखदीप आनंद देररात अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द कर घर लौट रहा था । इस बीच वहां मौजूद कुछ युवकों ने सुखदीप के साथ अभद्रता कर दी । दोनों पक्षों के बीच विवाद बड़ा तो युवकों ने सुखदीप को लाठी दण्डों से बुरी तरह से पीट दिया । किसी राहगीर ने खून से सने सुखदीप को पहचानकर उनके भाई अमनदीप को फोन कर दिया । इसके बाद अमनदीप ने सुखदीप को मल्लीताल स्थित बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रैफर कर दिया गया ।
तल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री अमनदीप के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने अन्य व्यापारियों के साथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया । व्यापारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में जुटे रहे ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आई.पी.सी.की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे । अध्यक्ष मारुति साह ने कहा वह व्यापारी वर्ग के लिए हमेशा आगे आयगे। किसी भी कीमत में दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

