मिशन मेरा पहाड़ की बैठक में हुआ 10 रुपये भोजन थाल का निर्णय

मिशन मेरा पहाड़ की बैठक में हुआ 10 रुपये भोजन थाल का निर्णय
Spread the love

।ललित जोशी, नैनीताल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मिशन मेरा पहाड़ की बैठक हुई, अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरोवर नगरी में भी कोई भूखा नही सोएगा इस योजना को लेकर बैठक की गयी। यहाँ बता दे
जिसमें भोजन थाल, नशे के खिलाफ मुहिम, नवनियुक्त एस.एस.पी.से मुलाकात आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता राजीव नांगिया ने की जिन्होंने दस रुपये में ‘भोजन थाल’ के लिए अपने एक प्रतिष्ठान को निःशुल्क मिशन के काम को देखते हुए देने का प्रस्ताव दिया । निर्णल लिया गया कि भोजन थाल शुरू करने के लिए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा । साथ में गुरूद्वारा, राम सेवक सभा और अंजुमन इस्लामिया से बर्तनों आदि की मदद ली जाएगी । सरस्वती खेतवाल, राजीव नांगिया और कमल जगाती की तीन सदस्यीय टीम हल्द्वानी में भोजन थाल की व्यवस्था को समझने के लिए जाएंगे । नशे के खिलाफ मिशन के सदस्य हफ्ते में दो दिन, आशा कार्यकत्री और आंगनबाड़ी बहनों की मदद लेकर आमजन तक पहुचेंगे और अपना संदेश देंगे । इसके अलावा मिशन को पंजीकृत करने की तैयारी भी की जाएगी ।

देवभूमि खबर

Related articles