आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में गढ़वाली बोली में रामलीला कार्यशाला के तीसरे भाग का शुभारंभ
उत्तरकाशी।आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में गढ़वाली बोली में रामलीला कार्यशाला के तीसरे भाग का शुभारंभ आज मनेरी में हुआ। कार्यशाला 15 फरवरी तक चलेगी। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त सहायक सेनानी स्व. मान सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी बलमा चौहान और उनके पुत्र विजय चौहान की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा,बलमा चौहान व ग्राम प्रधान धन सिंह राणा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में आदर्श रामलीला समिति के श्री आदर्श रामलीला समिति (रजि0) , उत्तरकाशी के तत्वाधान में गढ़वाली बोली में रामलीला कार्यशाला के तीसरे (3) भाग की कार्यशाला के दूसरे दिवस पर आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के सम्मानित सम्पादकगणों एवं संवाददातागणो ने अपनी उपस्थिति से समिति का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के साथ हौसला अफजाई करतें हुए इस कार्यक्रम की भूरि ‐ भूरि प्रशंसा की है , उन्होंने आगे कहा है कि यह कार्यक्रम भविष्य में गौरवशाली गढवाली भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा I जैसा कि आपको विदित है कि यह कार्यक्रम दिनाँक 13 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक सुसंपन्न किया जाएगा । यह कार्यक्रम मानसरोवर होटल मनेरी, उत्तरकाशी में आयोजित किया जा रहा है । यह कार्यक्रम सेवानिवृत्ति सहायक सेनानी स्वर्गीय श्री मान सिंह चौहान जी “कामरी” आई0 टी0 बी0 पी0 की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बलमा चौहान जी और सुपुत्र श्री विजय चौहान जी की तरफ से आयोजित किया जा रहा है , जिसमें आज कार्यक्रम की शुरुआत श्री अजय पुरी महंत श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर और उनके साथ सरदार सिंह गुंसाई और सुभाष कुंमाई तथा मीडिया के गणमान्य साथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
आज के इस कार्यक्रम में श्री आदर्श रामलीला समिति के श्री जयेंद्र सिंह पंवार मुख्य उद्घोषक ,श्री गजेंद्र सिंह मटूडा ,अध्यक्ष , श्री ब्रह्मानंद नौटियाल महासचिव, श्री भूपेश कुड़ियाल प्रबंधक ,श्री अरविन्द सिंह राणा ,श्री कैलाश चन्द्र सेमवाल ,श्री सुमन सिंह राणा, श्री राधाकृष्ण नौटियाल , श्री रमेश चौहान , श्री केसर सिंह सजवाण जी दृश्य निर्देशक ,श्री कमल सिंह रावत , श्री प्रताप सिंह रावत हारमोनियम , श्री अजय पंवार , श्री माधव नौटियाल , श्री महेंद्र पंवार , श्री विक्रम शाह , श्री बचन घलवान ,श्री दिनेश नौटियाल, श्री गोविंद राम , श्री रजत कुमार के अलावा , श्रीमती मंगला राणा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य , श्रीमती राजवंती चौहान , श्री प्रेमकांत सेमवाल रावल गंगोत्री धाम , श्री रजनेश कंसवाल , श्री गजेंद्र प्रसाद भट्ट , श्री पारसमणि भट्ट और मास्टर्स शुभराज चौहान समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।

