आप पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे को हवाई दौरा बताया

आप पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे को हवाई दौरा बताया
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेद्रं रावत के मंडल मुख्यालय नैनीताल के दौरे को हवा हवाई,दौरा बताया ।आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार दुमका, वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल , महामंत्री महेश आर्य ,आदि पदाधिकारियों ने , कहां कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेद्रं रावत ने जो घोषणाएं नैनीताल नगर के लिए की है ,वह मात्र औपचारिकताएं है ,जो चुनावी वर्ष को देखते हुए एक रस्म अदायगी भर है ।आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने कहां ये शिलान्यास पत्थर आम जनता को धोखे में रखने के लिए है , जिससे आम जनता भली भांति परिचित हैं, और अब आम जनता इन जुमले बाजों के चुंगल मैं नहीं आने वाली है ।आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने कहां कि जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने , प्रदेश सरकार से अपने गुजरे सालों के कामों पर चर्चा करने की चुनौती दी ,तब मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों से अपने किये गये कामों की रिपोर्ट मांग रहे कि उनके द्वारा बीते हुए वर्षों में क्या कार्य किए गए ,। इससे बढ़ी हास्यास्पद स्थिति क्या हो सकती है ।आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा अब चुनाव नजदीक आते देख प्रदेश के मुख्यमंत्री मात्र औपचारिकताएं करते पूरे प्रदेश में नजर आएंगे ।

देवभूमि खबर

Related articles