आंगनबाड़ी कर्मियों की अनदेखी सरकार को पड़ेगी महंगी : रेखा नेगी

आंगनबाड़ी कर्मियों की अनदेखी सरकार को पड़ेगी महंगी : रेखा नेगी
Spread the love

गैरसैण।आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

गैरसैंण में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री विगत दिसंबर 2019 से मानदेय बढ़ोतरी सहित कई मांगो को लेकर आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदे के रूप में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने संगठन की मांगो पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन बहुत समय बीतने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नही की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार संगठन की मांगो की अनदेखी करती है तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के साथ सरकार के कार्य का बहिष्कार करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमति सुमति थपलियाल,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विमला कोहली,संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत , जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुनीता बड़थ्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैंण दर्शनी देवी,ब्लॉक कोषाध्यक्ष जखोली, ब्लॉक अध्यक्ष चकराता रविता चौहान,रेखा गैरोला, सलाहकार पुष्पा रावत अभिलाषा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles