सभासद जगाती के प्रयास से चार दर्जन लोगों के बने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

सभासद जगाती के प्रयास से चार दर्जन लोगों के बने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका परिषद के अयारपाटा सभासद मनोज साह जगाती व उनकी संस्था जय जननी जय भारत के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प लगाया गया ।यहाँ बता दे जिस तरह मनोज निःस्वार्थ जनता की सेवा करते आ रहे हैं यह उनके लिए आने वाले समय मे बहुत फायदेमंद साबित होगा। श्री जगाती अभी कुछ दिन पूर्व नगर की पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए अकेले धरना प्रदर्शन स्थल पर बैठ गये।

आज यहाँ देवी चिल्ड्र्न स्कूल आयारपाटा में आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प लगवाया जिसमें लगभग चार दर्जन के आसपास लोगों ने निःशुल्क कार्ड बनवाये।कैम्प श्रीमती ममता कुमया, संस्कार कुमया दारा आयुष मान कार्ड बनाये गये। श्री जगाती ने बताया इस कैम्प से अयार पाटा के अनेकों परिवार ने फायदा उठाया ।

श्री जगाती ने कहा 31 मार्च तक सरकार द्वारा सीएस सी तल्लीताल द्वारा बनाये गये ।उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए प्रशासन से कैम्प लगाने का निवेदन किया था। जिस पर सहमति बनी और सरकार द्वारा कैम्प लगाया गया।उन्होंने कहा कि वे विकास के कामों के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles