HTML tutorial
HTML tutorial

मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महिला समूहों को सौंपे चैक

मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महिला समूहों को सौंपे चैक
Spread the love

श्रीनगर। भ्रमण के दौरान डा. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत महिला स्वयं समूहों को ऋण वितरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों, बेरोजगारों और महिला स्वयं समूहों को शून्य ब्याज दर पर 01 लाख, 03 लाख और 05 लाख का ऋण उपलब्ध करा रही है। ताकि किसानों की आय दोगुनी की जा सके और बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी शून्य ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मां अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह, गौरा देवी स्वयं सहायता समूह, जय धारी मां स्वयं सहायता समूह, ज्वाल्पा देव स्वयं सहायता समूह, जय मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह को 05-05 लाख रूपये का चैक सौंपा।

देवभूमि खबर

Related articles