पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सेवानिवृत हुए जवानों को शॉल भेंट कर किया सम्मानित

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सेवानिवृत हुए जवानों को शॉल भेंट कर किया सम्मानित
Spread the love

उत्तरकाशी।देश के प्रहरियों को समर्पित धन्यवाद जवान अभियान के अंतर्गत आज उत्तरकाशी मुख्यालय के नगरपालिका सभागार में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री विजयपाल सजवाण ने विधानसभा के विभिन्न गांवों से सेवानिवृत हुए जवानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों के इस सम्मान समारोह में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अनेक जवानों ने पूर्व विधायक सजवाण के नेतृत्व पर भरोषा व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होकर 2022 विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से उन्हें जीत दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर देशभक्ति से परिपूर्ण परिवेश में पूर्व विधायक सजवाण एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने देश सेवा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अनेक पूर्व सैनिक पार्टी में शामिल हुए जिसमे पूर्व सैनिक भंकोली से श्री जगमोहन रावत, अलेथ से श्री बलबीर सिंह महर, दिक धनारी से श्री बलबीर गुणशोला, साडा से श्री बचन सिंह राणा, बाड़ाहाट से श्री उम्मेद अधिकारी, गणेशपुर से श्री कुलदीप सिंह, बंद्राणी से श्री नवीन रावत, श्री सुरेश सिंह रमोला, ईड धनारी से श्री आशुतोष बिष्ट, धनपुर से श्री दिनेश जोगटा, बौन से श्री धनवीर पडियार, साल्ड से श्री राजेन्द्र प्रसाद, चकोन धनारी से श्री गोपीचंद, श्री जसपाल सिंह, जोशियाड़ा से श्री मनोज सिंह पार्टी में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर नगरपालिका बाड़ाहाट के चेयरमैन श्री रमेश सेमवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष दिवाकर भट्ट, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह गुसाईं, विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सैनिक श्री कमल सिंह रावत, पूर्व सैनिक श्री अमर सिंह गुसाईं, श्री बिजेंद्र सिंह गुसाईं, श्री तेजमल शाह, श्री धर्म सिंह नाथ, श्री द्वारिका प्रसाद जोशी, श्री सुरेश सिंह, श्री इंद्रमणि भट्ट, श्री चिंतामणि, श्री बचन सिंह राणा, श्री जगमोहन सिंह रावत, श्री प्रबल सिंह, श्री बिजेंद्र सिंह रावत, श्री जसवंत सिंह रावत, श्री गौरव थापा, श्री बलबीर सिंह महर, श्री बिजेंद्र सिंह राणा, श्री खुशपाल सिंह, श्री भूपेंद्र सिंह राणा, श्री प्रवेंद्र सिंह बिधाणा, श्री अजवीर सिंह पडियार, श्री आशुतोष बिष्ट, श्री धनवीर पडियार, श्री राजेंद पडियार सहित अन्य मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles