आप पार्टी ने शहीद हुए जवानों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों बीजापुर और सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई ।
आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा की गई इस कायराना पूर्ण हमले को नक्सलियों की धोर निंदनीय घटना करार दिया ।
आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने , कहां कि नक्सलियों द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाना अत्यंत ही गंभीर विषय है ,जिसे केंद्र सरकार को गंभीरता से लिया जाना चाहिए , नहीं तो इस प्रकार के सुरक्षा बलों पर हमले , केंद्र सरकार की आंतरिक सुरक्षा नीति पर गहरा प्रशन चिन्ह लगाते हैं ।
आम आदमी पार्टी ने इस हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक व्यक्त करके , दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की
आज की इस बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका,नगर अध्यक्ष शाकिर , जिला महामंत्री देवेंद्र लाल , विधानसभा महामंत्री विनोद कुमार , मंत्री डा भुबन आर्य , विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह ,नगर महामंत्री महेश आर्य, उपाध्यक्ष आर सी पंत ,हरीश बिष्ट, सुनील कुमार ,उमेश तिवारी , संरक्षक श्री कांत घिडियाल, नगर मंत्री विजय शाह,निममौ भाई , कोषाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट,प्रचार मंत्री सरदार सुखविंदर सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष विधा देवी, मंत्री जसप्रीत कौर शबाना परवनी, कुमारी सुमन आर्य, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद जोशी ,गोधन सिंह ,नवीन उप्रेती ,अजय गोस्वामी ,मान सिंह चौहान ,एल एम पंत ,किशन कुमार ,युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान ,मिश्रा , मोहित राजपूत , देवेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

