विद्युत नियामक आयोग की प्रस्तवित विद्युत दरो पर सुनवाई में कई सामाजिक संगठनों ने किया प्रतिभाग
देहरादून।विद्युत नियामक आयोग की प्रस्तवित विद्युत दरो एंव अन्य पर जनता की शिकायत व सुझाव पर सुनवाई की गई। जिसमें यूपीसीएल, पिटकुल, उज्ज्वल, एसएलडीसी विभाग के अधिकारी , सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने प्रतिभाग किया ।आयोग ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को तत्काल हल करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में संयुक्त नागरिक संगठन , राज्य आंदोलनकारी मंच , नेताजी संघर्ष समिति व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रतिनिधि व कई पत्रकार बन्धु के साथ कई सामाजिक कार्यकताओं ने हिस्सेदारी की और आमजन के हितों को लेकर बिजली की दरो को कम करने व प्रत्येक माह बिल भुगतान सुविधा , जर्जर पोल को तत्काल बदलना व चौक चौराहों पर बिजली के ट्रांसफार्मर व पैनल खुले के बजाय सुरक्षा जाल लगाना व जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण के साथ भ्रष्ट अधिकारियों से वसूली व सजा का प्रावधान हो एंव ठेकेदारों के साथ संलिप्तता पर दण्ड की सिफारिश व उपभोक्ताओ द्बारा बिजली की कम यूनिट खर्च पर छुट की सुविधा देना जैसी आदि बातो पर खुलकर बात की। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिये । यूपीसीएल के अधिकारी ने भी कार्यवाही का भरोसा दिया।सयुक्त नागरिक संगठन ने अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में विद्युत नियामक आयोग,उत्तराखंड को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रिगेडियर के जी बहल, सचिव सुशील त्यागी , आर एस धुंता महासचिव आर टी आई क्लब) ,उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती , सुशील सैनी , शगुफ्ता एंव सुशील अग्रवाल , सत्य पाल चौहान , उपाध्यक्ष लै.कर्नल बीएम थापा पूर्व सैनिक संगठन आदि ने प्रतिभाग किया।

