सरोवर नगरी में बढ़ रही है चोरी की घटनाएं

सरोवर नगरी में बढ़ रही है चोरी की घटनाएं
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी में चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बड़ती जा रही हैं। यहाँ बता दें नगर में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिन पूर्व यहां मेट्रोपोल पार्किंग में खड़ी रॉयल होटल कंपाउंड निवासी महिला की कार के चारों पहिये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस अभी इस मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई है कि नगर के सबसे प्राचीन बताए जाने वाले पाषाण देवी मंदिर में बीती रात्रि चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस चोरी की घटना को नशेड़ियों की कारगुजारी मान रही है, और कुछ संदिग्धों को पकड़कर मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पाषाण देवी मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। साथ ही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, को भी नुकसान पहुचाया गया साथ ही तीन कलश, छत्र व दान पात्र में करीब 10 हजार रुपए की नगदी गायब होने का दावा किया। वहीं तल्लीताल थाना प्रभावी विजय मेहता ने कलश व छत्र चोरी तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की घटना को नशेड़ियों की कारगुजारी होने की संभावना जताई। यहाँ मंदिर के पुजारी ने चोरों द्वारा समान की चोरी का भी हवाला दिया।

देवभूमि खबर

Related articles