डीआईजी श्रीमती नीरु गर्ग ने गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को कोविड की रोकथाम हेतु दिए कड़े निर्देश
देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीमती नीरु गर्ग ने जनपदो में शासन द्वारा निर्गत कोविड-19 के दिशा-निर्देशो एवं कोविड की रोकथाम हेतु कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराये जाने हेतु विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जनपद पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि मौहल्लों में ठेली,दुकानें खुलने व सब्जी,फल खरीदते समय सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है, इससे कोविड संक्रमण की रोकथाम सम्भव नहीं है। इस दौरान कोविड कर्फ्यू सोशल डिस्टैंसिंग एवं फेस मास्क का पालन सुनिश्चित कराया जाय।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपदों में थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग,भ्रमण पर रहेंगे निर्धारित समय के अतिरिक्त दुकान खोलने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी थाना/चौकी प्रभारी द्वारा कोविड कर्फ्यू का अनुपालन कराये जाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है अथवा उस क्षेत्र में लोगों का अनावश्यक आवागमन दिखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद के सीओ भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रह भ्रमण कर कोविड निर्देशों/कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराऐंगे साथ ही वे अपने अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से चैकिंग पर रहते हुए सुनिश्चित करेंगे कि दुकाने समय पर बंद की जाएं निरीक्षण के दौरान कोविड कर्फ्यू में किसी प्रकार की शिथिलता परिलक्षित होती है। तो इसके लिए संबंधित सीओसीधे तौर पर जिम्मेदार रहेंगे जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

