HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में चिकित्सालय और मेडिकल काॅलेज का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में चिकित्सालय और मेडिकल काॅलेज का किया निरीक्षण
Spread the love

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय पहुंचकर बेस चिकित्सालय और मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम चिकित्सालय में कोरोना मरीजों की जानकारी के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम, कोविड कंट्रोल रूम और सीएनडीएस द्वारा बनाए जा रहे 12 बेड के आईसीयू कक्षों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को आईसीयू कक्ष को जल्द से जल्द संचालित करने और मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न होने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने एचएलएल संस्था द्वारा बेस में निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को 25 मई तक प्लांट निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा को एक-दो दिन में 35 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं साथ ही मेडिकल काॅलेजों में अंतिम वर्ष के छात्रों व पूर्व सैनिकों की सेवाएं लेकर कोविड में मैनपाॅवर की कमी को दूर किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने राजकीय होटल मैनेजमेंट में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया।

देवभूमि खबर

Related articles