HTML tutorial
HTML tutorial

अल्मोड़ा में आदतन नशा तस्कर फिर गिरफ्तार, 2.40 लाख की स्मैक बरामद

अल्मोड़ा में आदतन नशा तस्कर फिर गिरफ्तार, 2.40 लाख की स्मैक बरामद
Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आदतन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.02 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,40,600 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पंचायत भवन गरगूठ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (28 वर्ष), पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम गरभनार, सरकार की आली, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 में धारा 8/21, वर्ष 2025 में धारा 8/21/60 तथा वर्ष 2026 में धारा 8/20/60 के तहत कोतवाली अल्मोड़ा में मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत और इससे जुड़े आगे एवं पीछे के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस  टीम में एसओजी के अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, कांस्टेबल राकेश भट्ट और राकेश खेतवाल तथा कोतवाली अल्मोड़ा के कांस्टेबल सुंदर लाल और सूरज कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles