आम आदमी पार्टी के प्रदेश सयुक्त सचिव भरत सिंह ने सेलाकुई क्षेत्र में राशन किया वितरित
देहरादून।आप प्रदेश सयुक्त सचिव श्री भरत सिंह व उनकी टीम द्वारा सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र में जरूरतमंद 50 परिवारों को राशन वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री भरत ने कहा कि हमारी टीम पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और सुरक्षा किट वितरण के साथ -साथ हक्षेत्र में जरूरतमन्द लोगो को राशन वितरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि सेलाकुई जमनपुर के कुछ लोगो ने उन्हें फोन पर 50 परिवारों के राशन की समस्या के बारे बताया जिसे हमारी टीम द्वारा अविलम्ब उन परिवारों को राशन उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोरोना काल मे अगर आपसे आस पास कोई जरूरतमंद व्यक्ति को राशन, दवा या किसी भी चीज की जरूरत तो वो मुझे या मेरे साथियो को फोन कर सकते है।
इस दौरान श्रीमती क्रिष्टि, सीमा कश्यप, वीरेंद्र सिंह, बबलू चौधरी, मोहित जोशी आदि सम्मलित रहे।


