HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने महान अमर बलिदानी श्री देव सुमन को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने महान अमर बलिदानी श्री देव सुमन को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने महान अमर बलिदानी उत्तराखण्ड की पावन धरती में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन की जयन्ती पर याद कर श्रद्धांजली दी ।

ओमी उनियाल व जगमोहन सिंह नेगी ने महान बलिदानी सुमन जी को याद करते हुए कहा कि
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड की धरती के एक ऐसे महान अमर बलिदानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सपूत का नाम है, जो एक लेखक, पत्रकार और जननायक ही नहीं बल्कि टिहरी की ऐतिहासिक क्रांति के भी महानायक थे। वो सुमन जी ही थे जो मात्र 29 वर्ष की अल्पायु में ही अपने देश के लिए शहीद होने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन भगत सिंह की भांति त्याग तपस्या के इतिहास बने।
सुशीला बलूनी व प्रदीप कुकरेती के साथ रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि श्रीदेव सुमन का जन्म उत्तराखंड के टिहरी राज्य में हुआ था। ये वही टिहरी है, जहाँ पर आज एशिया का सबसे ऊँचा बाँध स्थित है। इस विशाल जलाशय को इन्हीं श्रीदेव सुमन के नाम पर ‘श्रीदेव सुमन सागर’ के नाम से भी जाना जाता है।
श्रीदेव सुमन का जन्म ऐसे समय में हुआ जब जनता राजशाही को ही आखिरी फरमान समझती थी। यूरोप प्रवास पर होते थे, तब प्रशासन के अधिकारी ही जनता पर मनमर्जी थोपते थे। हालाँकि, टिहरी रियासत को अंग्रेज कभी भी अपना गुलाम नहीं बना पाए थे। सुमन जी ने संघर्ष के चलते कई बार कई दिनो तक जेलो में बिताए और लम्बी लम्बी भूख हड़ताल की परन्तु अपने मिशन से कदापि डिगे नही।

श्रद्धांजलि देने वालो में सुशीला बलूनी , जगमोहन सिंह नेगी , ओमी उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , केशव उनियाल , यशवंत रावत , सुरेश नेगी , चन्द्र किरण राणा , विरेन्द्र गुंसाई , कमल गुंसाई , दीपक बर्थवाल , भानु रावत , मनोज ज्याडा , पुष्कर बहुगुणा , अनुज नौटियाल , राकेश नौटियाल , खिलाफ सिंह बिष्ट , ललित जोशी , प्रभात बर्थवाल , प्रभात डन्ड्रियाल , गणेश डंगवाल , राधा तिवारी, अरुणा थपलियाल , सुलोचना भट्ट , विजय लक्ष्मी गुंसाई , भुवनेश्वरी नेगी , व जीतमणी पैन्यूली व गौरव खंडूड़ी आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles