सफाई कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री भगत का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ कीजमकर नारेबाजी

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 11सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर कार्य बहिष्कार आज सातवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने रिक्शा स्टैंड चौराहा पर शहरी विकास केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी नेताओं ने सभा की साथ ही11 सूत्रीय मांगों को लेकर विचार विमर्श किया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करायी, ।

इस अवसर पर सचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष कमल कुमार, उप-सचिव मंजीत सहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भैया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र लाल, जिला अध्यक्ष राजन लाल, सुदेश पवार, मनोज सिलेलान, केपी, गुड्डू, विक्की सिलेलान, मनोज चौहान, विकास कुमार, मनीष कीर्ति, बंटी, दीपक, नीरज, विरेन्द्र, रंजना देवी, बसंती देवी, रजनी, सुमित्रा, रानी, रंजीता, बबली, रेनू, सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति व कर्मचारी साथी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles