जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा:डॉ भुवन आर्या

जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा:डॉ भुवन आर्या
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी ।

नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल में विधानसभा चुनाव में आप पार्टी प्रत्याशी डॉ भुवन आर्या का नाम पार्टी ने जब घोषित किया आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत अभिनन्दन किया।

मंडल अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा जनता भाजपा व कांग्रेस से त्रस्त हो गयी है।

उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी हैं।

इधर आप पार्टी नैनीताल प्रत्याशी डॉ भुवन आर्या ने पत्रकारों को बताया वह जनता के बीच जा रहे हैं। लोगों से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा वह जनता की परेशानी को लेकर चुनाव में है। उनका कहना है ।
भाजपा कांग्रेस दोनों एक सिक्के के पहलू हैं।
आज आम जन मानस तमाम समस्याओं से परेशान हैं।

बेरोजगारी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी समस्या आज भी जैसे कि तैसी धरी हुई हैं।मेरा उद्देश्य है जनता की सेवा करना।
डा भुवन आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके ऊपर किया गया है, वह उसमें पार्टी नेतृत्व और जनता के विश्वास पर पूरा खरा उतरेंगे।
डा भुवन आर्या ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन के मूड है, और आम आदमी पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आम आदमी, आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है, और इस बार उतराखण्ड में परिवर्तन की बड़ी लहर है,
आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, ने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कार्य में जुट जाने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, नगर महामंत्री महेश आर्या, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष उपेद्रं बेदी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, असीम बख्श, मोहम्मद शान बुराहान, नयिम निम्मौ, विनीत शर्मा, बी पी लोहनी, सरदार सुखविंदर सिंह, किशन लाल, सुनील कुमार, विध्या देवी, नीरज कुमार, कुनाल बेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष काव्या बेदी, कार्तिक बेदी, अजय बेदी बाबा, रजत , हर्ष, आदि शामिल थे।
संचालन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार ने किया ।

देवभूमि खबर

Related articles