थाना गैरसैंण पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चंडीगढ़ व दिल्ली से लायी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी

थाना गैरसैंण पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चंडीगढ़ व दिल्ली से लायी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
Spread the love

चमोली।गैरसैंण पुलिस ने नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए चंडीगढ़ व दिल्ली से लायी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी।जिसमें 25 पेटी (300बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद, जिसकी कीमत लगभग रू0 1,50000 (एक लाख पचास हजार रूपये) आंकी जा रही है, परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन भी सीज किये।अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गैरसैण पर मु0अ0सं0 15/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जनपद चमोली पुलिस द्वारा नशा के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत थानाध्यक्ष गैरसैण श्री सुभाष जखमोला के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता मिली है।

थाना अध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि 12 अप्रैल की रात्रि मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान थाना गैरसैण व चौकी आदिबद्री पुलिस द्वारा आदिबद्री क्षेत्र अंतर्गत बेडी मल्ली रोड पर अवैध रूप से दिल्ली व चंडीगढ़ से परिवहन कर लाई जा रही 25 पेटी Officer’s Choice दिल्ली मार्का अवैध अंग्रेजी शराब वाहन संख्या HR26CV 0722 Ford Figo, एवं DL4CAV 2436 santro कार से बरामद की गयी। जबकि 04 अभियुक्त रात्रि का समय होने के कराण फरार हो गये थे। जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी दूर तक पीछा किया गया किन्तु घना अन्धेरा व जंगल का रास्ता होने के कारण अभियुक्तों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस टीम द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर व कुशल सुरागरसी पतारसी द्वारा आज दिनांक 13.04.2022 को 01 अभियुक्त राजकुमार पुत्र श्री राजू, निवासी -ग्राम पाना नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 03 अभियुक्तों की तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गैरसैण पर मु0अ0सं0 15/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में उ0 नि0 सुभाष चंद्र थानाध्यक्ष गैरसैंण ,उ0नि0 नरेंद्र कोठियाल,उ0नि0 पंकज कुमार प्रभारी चौकी आदिबद्री,का0 रविंद्र रावत,का0 सलमान,का0सुशील कुमारका0 सोहन सिंह नेगी थे।

देवभूमि खबर

Related articles