स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम (क्विज कॉन्पिटीशन) व भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम (क्विज कॉन्पिटीशन) व भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Spread the love

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी मे रसायन विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद के तत्वाधान मे प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम (क्विज कॉन्पिटीशन) व “हरित रसायन भविष्य की आवश्यकता ” शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वासुदेव रतूड़ी ,दीक्षा पवार, द्वितीय स्थान दीक्षा पंवार व  तृतीय स्थान पर  मनीष राणा पर रही ।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम A (क्रिप्टॉन)जिसमें वीरेंद्र ,त्रिवेंद्र,सुनील बीएससी तृतीय वर्ष ,अनीशा नेगी बीएससी प्रथम वर्ष एवं अंजलि बहुगुणा एम.एस.सी तृतीय सेमेस्टर ।
द्वितीय स्थान पर टीम D (रेडॉन) जिसमें अनीता थापा, कुसुम,निकिता तोपवाल, कुमार एवं आदित्य नेगी बीएससी प्रथम वर्ष ।
एवं तृतीय स्थान पर टीम C ( जिनॉन ) जिसमें वंदना,शिवानी कुकरेती,दिव्यांशु ,संध्या, बबीता रही।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की संरक्षिका प्राचार्य डॉक्टर रेनू नेगी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के में डॉ सुमन गुसाईं , डॉ वीपी सेमवाल, डॉ बीडीएस नेगी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।
रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एएम पैन्यूली ने धन्यवाद ज्ञापित किया व कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ साक्षी शुक्ला द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में श्री हरीश मोहन नेगी ,श्री प्रशांत पवार व श्री रविंद्र रावत उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles