HTML tutorial
HTML tutorial

सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने सरकार से सफेद राशनकार्ड की लिमिट पन्द्रह हजार को बढ़ाकर बीस हजार किये जाने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने सरकार से सफेद राशनकार्ड की लिमिट पन्द्रह हजार को बढ़ाकर बीस हजार किये जाने की मांग
Spread the love

अल्मोड़ा।सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर सफेद राशनकार्ड के अन्तर्गत पंद्रह हजार रुपए लिमिट को बढ़ाकर बीस हजार किये जाने की मांग की है।

पत्र के माध्यम से नेगी ने कहा है कि सफेद राशनकार्ड के अन्तर्गत आने वाले काड धारकों की मासिक वेतन पंद्रह हजार रुपए रखी गई है। इस मंहगाई के समय में पंद्रह हजार रुपए मासिक वेतन पाने वाले लोगों अपने बच्चों की पढ़ाई व घर के राशन पानी व अन्य खर्चो के लिए परेशानियों कारण बन रहा है। वैसे भी उत्तराखंड राज्य में खेती का आभाव है।।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार व खाद्य विभाग ने कानूनी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए पंद्रह हजार रुपए मासिक वेतन पाने वाले लोगों के लिए राशनकार्ड को जमा करने के लिए सख्त से सख्त निर्देश दिए हैं । उत्तराखंड की जनता अपने घर का कारोबार छोड़कर दूर दराज खाद्य विभाग के कार्यालयों अपने अपने राशनकार्ड जमा कर रहे हैं। श्री नेगी ने कहा कि मानक के तहत न आने वाले कुछ बुजुर्ग व महिलाएं जानकारी के अभाव में कार्ड को जमा करने की पूछताछ के लिए अपना काम छोड़कर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

प्रताप सिंह नेगी ने उत्तराखंड राज्य की खेती के अभाव को मध्य नजर रखते हुए मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री से निवेदन किया है कि सफ़ेद काड धारकों को पंद्रह हजार रुपए मासिक वेतन की जगह पर बढ़ा कर बीस हजार रुपए किया जाय ताकि रिसोर्स व रोजगार की कमी के कारण ग़रीब परिवार के लोगों को इस मंहगाई के समय अपने बच्चों की पढ़ाई व अन्य परिवार के खर्चों में राहत मिल सके।।

देवभूमि खबर

Related articles