HTML tutorial
HTML tutorial

अल्मोड़ा के त्तिनैली मंगलता सड़क मार्ग में घटिया निर्माण सामग्री लगाने से गुस्साए ग्रामीण

अल्मोड़ा के त्तिनैली मंगलता सड़क मार्ग में घटिया निर्माण सामग्री लगाने से गुस्साए ग्रामीण
Spread the love

अल्मोड़ा।भैसियाछाना विकास खंड के त्तिनैली मंगलता सड़क मार्ग में घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया।


गौरतलब है कि मंगलता त्तिनैली सड़क मार्ग चार ग्राम सभा व पंद्रह तोको को जोड़ने वाली सड़क मार्ग है।यह सड़क मार्ग 28 किलोमीटर है।पीएमजीएसआई के द्धारा सड़क मार्ग पर काम किया जा रहा है।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलता त्तिनैली सड़क मार्ग को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ाने का आरोप लगाया। सुरक्षा दीवार व कलमट व अन्य निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने के कारण मंगलता तिनैली सड़क मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानियों का कारण बन गया है। समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि इससे पहले ग्रामीणों ने शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री पोर्टल पर सड़क की अनियमितता पर शिकायत की थी।इधर दो दिन से स्थानीय लोगों ने सड़क मार्ग के अनियमितता व घटिया सामग्री के चक्कर में सड़क मार्ग का रुका है।उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग का काम शुरू से कुछ न कुछ परेशानियों का कारण बना रहा।।

इस अवसर पर समिति सचिव नन्दन राणा, समाजिक कार्यकर्ता कुन्दन सिंह राणा, प्रताप राणा एडवोकेट, गोबिंद सिंह राणा,हयात सिह बाणी, बहादुर सिंह बाणी, राम सिंह बाणी,हीरा सिंह राणा आदि लोगों ने इस सड़क मार्ग में घटिया सामग्री लगाने पर नाराजगी जताई।

देवभूमि खबर

Related articles