जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने उत्तराखंड की लोक कला ऐपण डिजाइन से तैयार साड़ी हिलांस ऐपण साड़ी को लांच किया

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने उत्तराखंड की लोक कला ऐपण डिजाइन से तैयार साड़ी हिलांस ऐपण साड़ी को लांच किया
Spread the love

पिथौरागढ़।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा उत्तराखंड की लोक कला ऐपण डिजाइन से तैयार साड़ी जिसे हिलांस ऐपण साड़ी नाम दिया गया है को लांच किया गया। हिलांस ऐपण साड़ी लॉन्चिंग कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ।
जिला प्रशासन को सहयोग करते हुए ऐपण डिजाइन से साड़ी को तैयार करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा ऐपण साड़ी को तैयार करने वाली कलाकार श्रीमती दीपिका चंद का धन्यवाद प्रकट किया गया।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा हिलांस एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऐपण साड़ी के व्यवसायिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि ऐपण डिजाइन से तैयार साड़ी शीघ्र ही मार्केट में पहुंच सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐपण कला को साड़ी के अलावा अन्य उत्पादों पर भी तैयार कर इससे स्थानीय कलाकारों की आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि इस कला के संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ इस कला से जुड़े हुए कलाकारों की आजीविका में भी वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, आजीविका परियोजना से कुलदीप बिष्ट तथा ऐपण कला का कार्य करने वाले समूह सदस्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles