नगर पालिका गोपेश्वर एवं तहसील प्रशासन के तत्वाधान में गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

नगर पालिका गोपेश्वर एवं तहसील प्रशासन के तत्वाधान में  गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन
Spread the love

चमोली।नगर पालिका गोपेश्वर एवं तहसील प्रशासन के तत्वाधान में गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार  आजादी की 75वीं बर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान का औचित्य लोगों के दिलों में देशभक्ति  की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे जागरूकता को बढावा देना है।
 

जिसके उपलक्ष्य में नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने जनजागरूकता के लिए तिरंगा रैली निकाली जिसमें बडी संख्या में नगर पालिका के समस्त वार्ड सदस्यों, पालिका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों तथा जनता ने भाग लिया।

रैली में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, इओ राजेन्द्र सजवाण, नगर पालिका के पार्षद, कर्मचारी तथा स्थानीय जनता जनता मौजूद रही।

देवभूमि खबर

Related articles