उधमसिंहनगर पुलिस की बडी कार्यवाही 1711 नशीले इंजेक्शन के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
रूद्रपुर।उधमसिंहनगर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 1711 नशीले इंजेक्शन के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गदरपुर पुलिस टीम ने 06 सितम्बर को देर सायं 22.40 बजे अभियुक्त उपदेश सिंह पुत्र बृजलाल निवासी कुलवंत नगर थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK06AA 7991 में Buprinorphine के 13, Avil के 23 कुल 36 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में दिनांक 07.09.2022 को एफआईआर नंबर 199/2022 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपदेश सिंह उपरोक्त से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की वृद्धि की गई तथा उक्त अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त विजय पुत्र राजकुमार निवासी दुर्गा धाम कॉलोनी वार्ड नंबर 3 गदरपुर जिला उधम सिंह नगर के घर पर दी गई दबिश में अभियुक्त के कब्जे से Buprinorphine 200, Diazepam.के 125 तथा Avil के 1350 कुल 1675 इंजेक्शन बरामद होने पर अभियुक्त विजय उपरोक्त को थाना गदरपुर में पंजीकृत एफ आई आर नंबर 199/2022 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने के साथ साथ अभियुक्त विजय उपरोक्त के विरुद्ध एक अन्य अभियोग एफआईआर नंबर 200/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना गदरपुर में आज दिनांक 07.09.2022 को पंजीकृत किया गया । चूंकि अभियुक्तगणो से नशे के लिये प्रयोग किये जाने वाले प्रतिबन्धित इंजेक्शन की भारी मात्रा बरामद हुई है, अतः उक्त दोनों अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
1.नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण
1-उपदेश सिंह पुत्र बृजलाल निवासी कुलवंत नगर थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर
2-विजय पुत्र राजकुमार निवासी दुर्गा धाम कॉलोनी वार्ड नंबर 3 गदरपुर जिला उधम सिंह नगर
2. बरामदगी का विवरण–
1-एक स्कूटी UK06AA 7991
2-Buprinorphine 213
3-Diazepam. 125
4-Avil. 1373
Total 1711

