HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: उमा गौड़ सिसोदिया

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: उमा गौड़ सिसोदिया
Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी करेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि बैठक में उत्तराखंड के राजनीतिक हालात, संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, जरनैल सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। इन नेताओं की जनसभाओं और चुनावी कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी अपनी नीतियों और विचारों को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रत्याशियों के चयन के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। प्रत्याशी चयन में संगठन के प्रति समर्पण, जनसेवा के अनुभव और संबंधित क्षेत्र में सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी।

उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को अवसर दे चुकी है, लेकिन रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसी समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेश के विकास के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी ताकत, मजबूत संगठन और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ लड़ेगी। पत्रकार वार्ता में डीएस कौटिल्य, हिमांशु पुंडीर और श्याम बाबू पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles