आरती बनीं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की देहरादून महानगर महिला विंग अध्यक्ष

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने संगठन विस्तार के तहत कु. आरती को देहरादून महानगर महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने की।
इस अवसर पर चौधरी नरेश वैध ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आरती, यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू संजय वाल्मीकि, राष्ट्रीय महासचिव संगठन तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी तथा संगठन की गरिमा को आगे बढ़ाएंगी।
कार्यक्रम में यूनियन के देहरादून नगर निगम अध्यक्ष सोनू खैरवाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मुकेश, प्रवेश, सिवनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

