भाजपा मसूरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा मसूरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रप्रेम, बलिदान और विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में भाजपा के सरल एप का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यकर्ताओं को एप डाउनलोड कराया गया तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी के इतिहास, विचारधारा और कार्यक्रमों से जुड़े पाठ्यक्रम का अध्ययन कर ऑनलाइन परीक्षा देकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

बैठक के दौरान सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। बताया गया कि मसूरी मंडल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का 99 प्रतिशत से अधिक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं के सुझाव और शिकायतें सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया तथा आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा जसोधा शर्मा, गुड्डू मोहन राणा, नरेंद्र मेहलवान, सपना शर्मा, अभिलाष, मदन मोहन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अमर देव भट्ट, मुकेश खरोआ, उज्ज्वल नेगी, अवतार कुकरेजा, रणवीर कंडारी, सुनीता डबराल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, दर्शनी सेमवाल, रोशनी रावत, कविता, सीमा पुंडीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles