हरिद्वार थाना पथरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के दीनारपुर जंगल में शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया।
घायल बदमाश की पहचान भूरा पुत्र बाबू, निवासी इब्राहिमपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत उसे उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भिजवाया।
उक्त घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि
हरिद्वार पुलिस का यह सफल ऑपरेशन अपराधियों के खिलाफ जारी कड़ी कार्रवाई का संकेत देता है।
