देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल और पार्षदों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री रहे मौजूद
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।
महापौर श्री सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई, जबकि सभी निर्वाचित पार्षदों को श्री सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री ब
