चारधाम और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए एम्बुलेंस रवाना, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

चारधाम और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए एम्बुलेंस रवाना, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से HDFC Bank द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए उपलब्ध कराई गई चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एम्बुलेंस यात्रा मार्गों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करेंगी तथा श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि चारधाम और आदि कैलाश यात्रा में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। CSR के तहत एचडीएफसी बैंक द्वारा की गई यह पहल यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होगी।

कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच बैंकिंग हेड नॉर्थ-3 मुस्कान सिंह, रीजनल हेड नॉर्थ-3 संजीव कौशिक, जोनल हेड उत्तराखंड बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखंड गौरव जैन और आयुष सिंघल मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles