HTML tutorial
HTML tutorial

बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर ‘गन्नू’ गिरफ्तार

बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर ‘गन्नू’ गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 76/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस टीम ने 19 मई 2026 को आरोपी को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह एवं कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles