भाजपा सरकार हमेशा मातृशक्ति का सम्मान करती हैं: राम सिंह कैड़ा
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में “आपकी उड़ान हमारा गौरव” के संदेश के साथ महिलाओं की प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा भाजपा सरकार मातृशक्ति का हमेशा सम्मान करती है। और करते रहेगी। उन्होंने कहा जो कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं वह बहुत ही प्रशनिय है इस तरह के कार्यक्रम हर क्षेत्रों में होने चाहिये।
कार्यक्रम का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया, जिसका शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया और समाज में बेटियों व महिलाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर राज्य मंत्री भावना मेहरा, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट, साथ ही माइंड पावर यूनिवर्सिटी के तमाम अधिकारी व कमर्चारियों समेत मातृशक्ति मौजूद रही।

