विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज कैची धाम में सुबह से लगा जाम, यात्रियों समेत स्थानीय लोग हुए हलकान
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास जाम के झाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। । जिला एवं पुलिस प्रशासन लाख दावे करें कि जाम से निजात मिलेगी राहगीरों को पर ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती हुई दिखाई दे रही है।
सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास जाम तो लग ही रहा यहाँ लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग पर विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज केची धाम है जहाँ हजारों, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हर दिन सुबह से ही तांता लगा रहता है। पर आए दिन जाम के झाम से आवाजाही करने वाले यात्रियों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि पर्वतीय क्षेत्रों को इसी मार्ग से दो पहिया वाहन एवं चौपहिया वाहन से यातायात व्यवस्था करनी पड़ती है । पर जाम के झाम से कई यात्री अपने गंतव्य स्थान पर समय से नही पहुँच पाते हैं । जिसके चलते यात्रियों पर भारी रोष व्याप्त है।
यहाँ बता दें अभी 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस हर साल की तरह इस बार भी बनाया जाना सुनिश्चित है। जिसमें देश, विदेश समेत स्थानीय लोगों की अपार भीड़ होती है। बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति के दर्शन करने की। पर जिला, एवं पुलिस प्रशासन लाख दावे कर रही है जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा। पर सुबह से ही एक ,दो पुलिस कर्मियों के भरोसे जाम के झाम को निपटाने के लिए छोड़ दिया है। बाहर से आये पर्यटकों द्वारा उल्टे सीधे वाहनों को चलाकर जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। जिन लोगों ने अपने कार्यालय, स्कूल व अन्य कार्यों के लिए समय पर पहुँचना है या आगे की यात्रा करनी है उन लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है अभी तो 15 जून आने में एक, दो हफ्ते हैं अगर यही व्यवस्था रही तो कैसे आगे काम चलेगा। इस व्यवस्था को जिला प्रशासन, एवं पुलिस अधिकारियों को देखना चाहिए।

