बीएसएनएल कैजुअल व कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का धरना 9वें दिन भी जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने दिया समर्थन

Spread the love

नई टिहरी। बीएसएनएल कैजुअल और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर फेडरेशन का धरना मंगलवार को नवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए भारत सरकार दूरसंचार सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा भी पहुंचे। उन्होंने डीजीएम और एजीएम से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इन कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में बीएसएनएल का साथ दिया है और अब जब ये लोग एक उम्र के पड़ाव में हैं तो इनके साथ इस तरह का धोखा नहीं होना चाहिए। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा ने कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन ने बिना सूचना आधा दर्जन कर्मचारियों को बाहर कर दिया है, जिसके विरोध में यह धरना चल रहा है। उन्होंने कहा कि हटाए गए श्रमिकों की बहाली की जाए और जिन चार श्रमिकों से पांच माह तक बिना वेतन कार्य कराया गया है उनका बकाया वेतन भुगतान किया जाए। बहुगुणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।

धरने में प्रांतीय अध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा, सरोप नेगी, शांति प्रसाद, पंच लाल, जयदेव रावत, मोहन लाल, महेश, महावीर रावत, सोनू साह, जितेंद्र थपलियाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ 2027 : सीएम, अक्टूबर 2026 तक पूरे हों स्थायी कार्य

Spread the love देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला 2027 को दिव्य और भव्य रूप से आयोजित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित […]