सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल से पहुंचे जनसुनवाई कार्यक्रम, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल से पहुंचे जनसुनवाई कार्यक्रम, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Spread the love

हरिद्वार। डॉ. ललित नारायण मिश्र सोमवार को अपने आवास से जिला कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी तथा मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए सभी नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे साइकिल अथवा पैदल कार्यालय आने का प्रयास करें।

डॉ. मिश्र ने कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। साथ ही लोगों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहनों का न्यूनतम उपयोग करें तथा अधिक से अधिक पैदल चलने और साइकिल का प्रयोग करने की आदत विकसित करें।

देवभूमि खबर

Related articles