विदेशी पर्यटक का ‘खोया विश्वास’ लौटाया ,चमोली पुलिस ने जैकेट व ₹5340/- सकुशल लौटाए

विदेशी पर्यटक का ‘खोया विश्वास’ लौटाया ,चमोली पुलिस ने जैकेट व ₹5340/- सकुशल लौटाए
Spread the love

चमोली। उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा पर आए अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए चमोली पुलिस ने एक बार फिर “अतिथि देवो भवः” की परंपरा को सच्चे अर्थों में निभाया है।

दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को पीपलकोटी क्षेत्र में एक होटल स्वामी ने पुलिस चौकी पीपलकोटी को सूचना दी कि विदेशी पर्यटकों के समूह का एक महत्वपूर्ण जैकेट (जिसमें ₹5340/- नकद रखे थे, जो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा के समतुल्य थे) गलती से वहीं रह गया है।

सूचना मिलते ही, चमोली पुलिस सक्रिय हुई। चौकी पीपलकोटी ने गुमशुदा सामान को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया, वहीं चौकी गौचर को तुरंत संदेश भेजा गया ताकि यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ चुकी बस को रोका जा सके।

आज 29 अक्टूबर 2025 को, विदेशी नागरिकों के अधिकृत मार्गदर्शक श्री सरविन्द सिंह रावत को बुलाया गया। विधिवत सत्यापन के बाद, पुलिस ने ₹5340/- नकद सहित जैकेट उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया।

चमोली पुलिस ने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

देवभूमि खबर

Related articles