डालनवाला हत्याकांड: 6 फरार आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित, गैर-जमानती वारंट जारी

डालनवाला हत्याकांड: 6 फरार आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित, गैर-जमानती वारंट जारी
Spread the love

देहरादून । थाना डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुए बहुचर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 फरार आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी प्राप्त कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना डालनवाला में मु0अ0सं0 30/26 के तहत धारा 103(1), 61(2) एवं 238 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें राजकुमार को 19 फरवरी 2026 को जमशेदपुर से तथा अक्षत ठाकुर को 23 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में 6 अन्य आरोपियों की पहचान हुई, जो फिलहाल फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। फरार रहने के कारण सभी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

फरार/इनामी आरोपी:
अंकित वर्मा पुत्र अरुण वर्मा, निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा, झारखंड।
आशुतोष कुमार सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी मकान नं. 65, आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड।
विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी गराबासा बाग बेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड।
आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरुण प्रसाद, निवासी बजरंग टेकरी, बाग बेड़ा, जमशेदपुर, जुगसलाई, झारखंड।
यशराज पुत्र राजकुमार, निवासी गराबासा बाग बेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड।
जितेंद्र कुमार साहू पुत्र मुन्ना साहू, निवासी उलीडीह टैंक रोड, थाना मंगू, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles