रोटरी क्लब मसूरी में दीपक अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, भव्य इंस्टॉलेशन समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
मसूरी।रोटरी क्लब मसूरी का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह होटल फर्न ब्रेंटवुड में आयोजित किया गया, जिसमें रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने वर्ष 2025–26 के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही, क्लब की नई कार्यकारिणी टीम ने भी औपचारिक रूप से अपने पदों की शपथ ली।
इस मौके पर रोटेरियन योगिता गोयल को क्लब की पहली महिला सचिव नियुक्त किया गया, जो क्लब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन डॉ. रीता कालरा रहीं, जो अपने पति रोटेरियन डॉ. संजय कालरा के साथ उपस्थित हुईं। समारोह की गरिमा को और बढ़ाया पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रणबीर सिंह की उपस्थिति ने।
इस वर्ष नियुक्त निदेशक मंडल में रोटेरियन नुपुर करणवाल, रोटेरियन विनेश सांगल, रोटेरियन सुविग्य सभरवाल, रोटेरियन रजत अग्रवाल और रोटेरियन शैलेन्द्र करणवाल शामिल रहे, जिन्होंने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली।
पिछले वर्ष की सचिव रोटेरियन अश्विनी मित्तल ने क्लब द्वारा वर्षभर में किए गए सेवा कार्यों की एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय जैन ने अपनी टीम को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया।
समारोह में मसूरी व देहरादून से बड़ी संख्या में रोटेरियन अपने जीवनसाथियों सहित उपस्थित रहे। इनरव्हील क्लब मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती साधना साहनी व सचिव श्रीमती सारिका अग्रवाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों में दीपक अग्रवाल, योगिता गोयल, रजत अग्रवाल, मनमोहन करणवाल, शैलेन्द्र करणवाल, दिलीप अग्रवाल, अर्जुन कैंतुरा, नुपुर कैंतुरा, अशोक कोहली, सोनल अग्रवाल, अश्विनी मित्तल, मयंक अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, प्रधानाचार्य कुमुद शर्मा और अध्यापकगण भी शामिल रहे।

