नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, सहसपुर क्षेत्र में 6 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, सहसपुर क्षेत्र में 6 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थानों को मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना सहसपुर की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 15 जुलाई 2025 को जेबीआईटी कॉलेज के पास एवं धर्मावाला क्षेत्र से दो अभियुक्तों—मो. आशिक और रहमान—को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 19.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त दिहाड़ी मजदूर हैं और स्वयं नशे के आदी हैं। उन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मैक की तस्करी करते थे। इनमें से रहमान पूर्व में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सहसपुर में क्रमशः मुकदमा संख्या 159/2025 व 160/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. आशिक है, जो मो. वकील का पुत्र है और महमूदनगर शंकरपुर, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून का निवासी है। उसकी उम्र 30 वर्ष है। दूसरे अभियुक्त का नाम रहमान है, जो लियाकत अली का पुत्र है और महमूदनगर, छोटा रामपुर, थाना सहसपुर का निवासी है। उसकी उम्र 24 वर्ष है।

अभियुक्त मो. आशिक के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जबकि अभियुक्त रहमान के कब्जे से 11.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों से कुल मिलाकर लगभग 19.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मंगेश कुमार और उप निरीक्षक विवेक राठी शामिल थे। उनके साथ कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सदीप कुमार, कांस्टेबल नवबहार सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार भी टीम का हिस्सा रहे।

देवभूमि खबर

Related articles