HTML tutorial
HTML tutorial

3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेल नगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।

कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान पटेल नगर क्षेत्र से राशिद पुत्र इरशाद, निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हुआ था। वह बरामद स्मैक को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

बरामदगी: 10.19 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र और कांस्टेबल आजाद शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles