3.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस ने सेंट्रो कार समेत दबोचा
देहरादून। देहरादून पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 12.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार और एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 20 मई 2026 को पुलिस टीम ने सेंट्रो कार संख्या UA 07 N 0903 में सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनिस पुत्र शरीफ निवासी मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महंगे शौक और कर्ज के दबाव के चलते वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी में शामिल हुआ। उसने बताया कि वह शाकिब नामक युवक से स्मैक खरीदकर लाया था और पौंधा रोड क्षेत्र में हॉस्टल एवं पीजी में रहने वाले युवाओं को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस से बचने के लिए वाहन पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर तस्करी करता था। कार की तलाशी में एक अन्य फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। मामले में शाकिब नामक आरोपी की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिधौली जैनेन्द्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल महेश चंद और कांस्टेबल वीरेंद्र भंडारी शामिल

