HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जनपद नैनीताल के तुमडिया डाम मालधन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र के रुषा फॉर्म में छापेमारी कर आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 प्लास्टिक की पनियों में भरी लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उक्त कच्ची शराब को रुषा फॉर्म निवासी आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह को अवैध बिक्री के लिए लेकर आया था। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवभूमि खबर

Related articles